देश की खबरें | बीएमसी के पूर्व नेता विपक्ष भाजपा में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में विपक्ष के नेता रहे और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

मुंबई, 31 अक्टूबर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में विपक्ष के नेता रहे और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस तथा पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने राजा का पार्टी में स्वागत किया।

राजा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और इस तरह से देश की सबसे पुरानी पार्टी के साथ उनका 44 साल का रिश्ता खत्म हो गया है।

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है।

शेलार ने कहा, ‘‘राजा मुंबई से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में एक विश्वकोश की तरह हैं। वह हमारे पुराने मित्र है।’’

शेलार ने कहा, ‘‘राजा और उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के फैसले से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की संभावनाएं मजबूत होंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\