देश की खबरें | पुलिस परीक्षा पेपर लीक मामले में वांछित असम के पूर्व डीआईजी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में वांछित, असम के पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में लिया गया है। दत्ता को राज्य पुलिस को सौंप दिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, छह अक्टूबर पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में वांछित, असम के पूर्व डीआईजी पीके दत्ता को भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में लिया गया है। दत्ता को राज्य पुलिस को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि असम सीआईडी द्वारा जारी ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) के बाद सुरक्षा बलों ने दत्ता, उनके बेटा और उनके दामाद को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र प्रसाद भैंसे की सवारी करते हुए नामांकन करने पहुंचे- देखें वीडियो.

शुरुआत में दत्ता को पश्चिम बंगाल पुलिस को सौंप गया था, लेकिन बाद में असम पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों को गुवाहाटी लाया जा रहा है, उनके देर रात यहां पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े | MP Bye-Polls 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची.

परीक्षा पत्र लीक मामले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दत्ता एक अन्य आरोपी, भाजपा के निष्कासित नेता दिबान डेका के साथ फरार हो गया था। डेका को एक अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

राज्य पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\