देश की खबरें | असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल महंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को सीने में दर्द होने के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ‘स्थिर’ है। यह जानकारी शनिवार को अस्पताल की एक प्रवक्ता ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 16 जनवरी असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत को सीने में दर्द होने के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ‘स्थिर’ है। यह जानकारी शनिवार को अस्पताल की एक प्रवक्ता ने दी।

सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 68 वर्षीय पूर्व छात्र नेता को शुक्रवार रात को अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। असम में अवैध प्रवासियों के खिलाफ उन्होंने छह वर्षों तक आंदोलन चलाया था।

उन्होंने कहा कि वह जठरशोथ की बीमारी से पीड़ित थे और ‘‘उनकी हालत स्थिर है और आज सुबह उन्हें आईसीयू से निकालकर एक केबिन में भेजा गया।’’

महंत को पिछले वर्ष सितंबर में इसी अस्पताल में उच्च रक्त चाप के बाद भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

महंत फिलहाल बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं जिसका वह 1991 से लगातार पांच बार से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

महंत के नेतृत्व में असम गण परिषद् 1985 और 1996 में दो बार सत्ता में रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\