देश की खबरें | वन विभाग का अपहृत रेंजर मुक्त : तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने वन विभाग के एक अधिकारी को अगवा कर फिरौती की मांग कर रहे तीन अपहर्ताओं को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर अपहृत अधिकारी को सकुशल मुक्त करा लिया।

बहराइच, 25 जून उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने वन विभाग के एक अधिकारी को अगवा कर फिरौती की मांग कर रहे तीन अपहर्ताओं को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर अपहृत अधिकारी को सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बहराइच वन प्रभाग में तैनात रेंजर नाथूराम के दामाद हरिद्वार में नौकरी करते हैं। उनका वहां किसी महिला से प्रेम प्रसंग था।

यह भी पढ़े | पटना: तेजस्वी यादव ने सुशां​त सिंह राजपूत के परिवार वालों से मुलाकात की : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि नाथूराम ने इसका जिक्र अपने गांव के राजेश वर्मा से किया था। नाथूराम की मजबूरी का लाभ उठाते हुए अभियुक्तों ने कुछ दिन पूर्व नाथूराम से बताया कि उस लड़की की हत्या कर दी गई है और यदि नाथूराम उन्हें पैसा नहीं देंगे तो वे उन्हें हत्या के इस मामले में फंसा देंगे।

उन्होंने बताया कि किसी फिल्मी कहानी की तरह लगते इस मामले में ब्लैक मेलिंग की यह कोशिश 2019 से जारी थी। इस बीच मालूम हुआ कि उस लड़की का कत्ल नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है। तभी बुधवार को रेंजर का अपहरण हो गया और रेंजर की पत्नी से फिरौती वसूलने की कोशिश की गयी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना मरीजों के लिए लॉन्च की वीडियो कॉल की सुविधा.

मिश्र ने बताया कि अपहृत रेंजर नाथूराम की पत्नी ने थाना दरगाह शरीफ में विवेक गुप्ता तथा देव कुमार गुप्ता के खिलाफ अर्जी दी थी कि इन लोगों ने उनके पति नाथूराम को अगवा कर लिया है। उन्हें छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सर्विलांस तथा अन्य तरीकों से घेराबंदी कर रेंजर नाथूराम को अपहर्ताओं के कब्जे से सकुशल मुक्त करा लिया गया है। लखीमपुर निवासी नामजद अपहर्ता विवेक गुप्ता, देव कुमार गुप्ता और उनके एक साथी राजेश वर्मा के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\