विदेश की खबरें | यूक्रेन से निकले विदेशी लोग अन्य को निकालने में मदद के लिए आगे आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई छात्र 25 वर्षीय सोमातो ओरा यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के कुछ देर बाद ही पोलैंड की सीमा पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें विदेशी होने के कारण भेदभाव तथा हिंसा के खतरे का सामना करना पड़ा।

यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई छात्र 25 वर्षीय सोमातो ओरा यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के कुछ देर बाद ही पोलैंड की सीमा पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें विदेशी होने के कारण भेदभाव तथा हिंसा के खतरे का सामना करना पड़ा।

ओरा ने बताया कि यूक्रेन के सीमा रक्षकों ने कई मील पहले ही ‘‘अफ्रीकियों और भारतीयों को बाकी से अलग कर दिया तथा हमें रोमानिया की सीमा पर जाने को कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन के सीमा रक्षकों ने कहा कि अगर जाने की कोशिश की तो वे हमें गोली मार देंगे।’’

इस टकराव का वीडियो उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से भी साझा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अपने हाथ खड़े किए और कहा कि हम छात्र हैं तथा केवल घर जाना चाहते हैं,’’ अंतत: उन्होंने सीमा पार करने की अनुमति दी।

उन्होंने बताया कि अपने अनुभवों के चलते वह पोलैंड की राजधानी वॉरसा पहुंचने के बाद भी कई बार सीमा पर अन्य विदेशियों की मदद के लिए गए जो यूक्रेन छोड़ना चाहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने शुक्रवार को बताया कि यूक्रेन में मौजूद 138 देशों के कुल 80 हजार विदेशी अब तक यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही नाइजीरिया की 21 वर्षीय छात्रा ओजोनुग्वा जकारी ने बताया कि वह सैकड़ों विदेशी विद्यार्थियों में थी जो सुमी शहर में फंस गई थी।

उसकी नींद गोलाबारी से खुलती थी और अब उसका फोन यूक्रेन से निकलने की युक्ति और सीमा पर मित्रवत भाव रखने वाले स्थानीय लोगों के फोन नंबर से लैस है।

उसने कहा, ‘‘अब यह मायने नहीं रखता कि आप कहा से हैं। लोग केवल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि अगर आप यूक्रेन में विदेशी हैं तो कैसे सुरक्षित निकलें।’’

विदेशियों को निकालने में भेदभाव करने के आरोपों पर अफ्रीकन यूनियन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे ‘‘नस्लवादी व्यवहार’’ तथा ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानूनों’’ का उल्लंघन करार दिया है।

इस पर संज्ञान लेते हुए यूक्रेन सरकार ने कहा, ‘‘जो अफ्रीकी निकलने का प्रयास कर रहे हैं वे हमारे मित्र हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी