देश की खबरें | विदेश सचिव मिसरी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को विभिन्न देशों को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से तीन को पाकिस्तान द्वारा भारत में लंबे समय से आतंकवाद को प्रायोजित करने के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि यह देश किस प्रकार अपनी धरती पर किसी भी आतंकवादी घटना का कड़ा जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नयी दिल्ली, 20 मई विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मंगलवार को विभिन्न देशों को भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से तीन को पाकिस्तान द्वारा भारत में लंबे समय से आतंकवाद को प्रायोजित करने के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि यह देश किस प्रकार अपनी धरती पर किसी भी आतंकवादी घटना का कड़ा जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता संजय झा ने कहा, ‘‘वैश्विक नेताओं को हमारा संदेश यह होगा कि अब बहुत हो चुका और जब भी भारत ने अतीत में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पाकिस्तान की बातों पर भरोसा किया है, तो उसने ऐसा व्यवहार किया है, मानो किसी चोर से उसके अपने अपराध की जांच करने को कहा गया हो।’’

झा के नेतृत्व वाला प्रतिनिधमंडल जापान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा करेगा।

संयुक्त अरब अमीरात और कुछ अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने कहा कि वे भारत में आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान के संबंधों को उजागर करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मिसरी ने सांसदों और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को बताया कि भारत की कार्रवाई पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई थी, न कि सैन्य प्रतिष्ठानों और नागरिकों के खिलाफ।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों और नागरिक आबादी पर हमला करने के प्रयासों के बाद ही भारत ने जवाबी कार्रवाई की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद संबंधित चीजों की जानकारी दी।

जद(यू) के संजय झा, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और द्रमुक की कनिमोई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ‘ब्रीफिंग’ में भाग लिया, जिसमें उन्हें उनके एजेंडे और उसके विस्तृत विवरण के बारे में बताया गया।

हालांकि, कनिमोई बैठक में शामिल नहीं हो सकीं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी भी बैठक में शामिल हुए, जिन्हें अंतिम समय में प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया, क्योंकि उनकी पार्टी ने अपने सांसद यूसुफ पठान को सरकार द्वारा चुने जाने के ‘‘एकतरफा’’ फैसले का विरोध किया था।

बनर्जी, जद(यू) नेता झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड