देश की खबरें | विदेश सचिव क्वात्रा ने ईरान के विदेश उप मंत्री से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मंगलवार को ईरान के विदेश उप मंत्री अली बाघेरी कानी से बातचीत की जिसमें चाबहार बंदरगाह परियोजना, अफगानिस्तान की स्थिति एवं क्षेत्र में साझा चुनौतियों से निपटने के तौर तरीकों पर जोर दिया गया ।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मंगलवार को ईरान के विदेश उप मंत्री अली बाघेरी कानी से बातचीत की जिसमें चाबहार बंदरगाह परियोजना, अफगानिस्तान की स्थिति एवं क्षेत्र में साझा चुनौतियों से निपटने के तौर तरीकों पर जोर दिया गया ।

कानी ईरान के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के उप मंत्री हैं ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह में प्रगति सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में चर्चा की । ’’

इसमें कहा गया है कि विदेश सचिव ने साझा अवसरों एवं चुनौतियों से निपटने सहित ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान सहित अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की ।

टेलीफोन पर यह बातचीत ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अब्दुल्लाहियन की भारत यात्रा के करीब एक महीने बाद हुई है।

ईरान, खाड़ी क्षेत्र में भारत के लिये एक महत्वपूर्ण देश है। भारत और ईरान संयुक्त रूप से दक्षिण पूर्व एशिया एवं मध्य एशिया के बीच सम्पर्क को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ।

पिछले वर्ष जुलाई में ताशकंद में सम्पर्क सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के चाबहार बंदरगाह परियोजना को अफगानिस्तान सहित एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पारगमन केंद्र बताया था ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू