विदेश की खबरें | विदेश सचिव मिसरी जापान पहुंचे, आतकंवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के संदेश से अवगत कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश से अवगत कराया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तोक्यो, 22 मई विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को जापान के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश से अवगत कराया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग पर चर्चा की।

जापान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मिसरी ने जापान के वरिष्ठ उप विदेश मंत्री हिरोयुकी नमाजू से मुलाकात की तथा "हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।”

मिसरी ने यहां जापान के विदेश मामलों के उपमंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी से भी मुलाकात की।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, "चर्चा में भारत जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश से अवगत कराया गया।”

मिसरी की यात्रा, पाकिस्तान से उत्पन्न आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक संपर्क अभियान के तहत तथा ऑपरेशन सिंदूर के बाद आत्मरक्षा के अधिकार पर जोर देने के लिए एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल की जापान यात्रा के साथ हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\