जरुरी जानकारी | विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जुलाई में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 5,524 करोड़ रुपये निकाले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 5,524 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिका-भारत के बीच व्यापार को लेकर जारी तनाव तथा कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों के बीच एफपीआई शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। इससे पिछले तीन माह के दौरान एफपीआई भारतीय बाजार में शुद्ध लिवाल रहे थे।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 5,524 करोड़ रुपये निकाले हैं। अमेरिका-भारत के बीच व्यापार को लेकर जारी तनाव तथा कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों के बीच एफपीआई शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। इससे पिछले तीन माह के दौरान एफपीआई भारतीय बाजार में शुद्ध लिवाल रहे थे।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही, 2025 में अबतक एफपीआई की कुल निकासी 83,245 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट निदेशक - प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि आगे चलकर, एफपीआई प्रवाह का रुख अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि व्यापार विवादों के समाधान और कंपनियों की आमदनी में सुधार से निवेशकों का भरोसा बहाल हो सकता है और एफपीआई फिर भारतीय बाजार की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (18 जुलाई तक) शेयरों से 5,524 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

इससे पहले जून में उन्होंने 14,590 करोड़ रुपये, मई में 19,860 करोड़ रुपये और अप्रैल में 4,223 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। इससे पहले, एफपीआई ने मार्च में 3,973 करोड़ रुपये, फरवरी में 34,574 करोड़ रुपये और जनवरी में 78,027 करोड़ रुपये की बड़ी निकासी की थी।

एफपीआई के इस महीने के रुझान में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हैं।

एंजल वन के वरिष्ठ बुनियादी विश्लेषक वकारजावेद खान ने भी कहा कि वैश्विक बाजारों और वृहद घटनाक्रमों के साथ-साथ भारत में नतीजों के सीजन के कारण एफपीआई ने निकासी की है।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने बॉन्ड में सामान्य सीमा के तहत 1,850 करोड़ रुपये और स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग से 1,050 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\