विदेश की खबरें | भारत और इजराइल के विदेश मंत्रियों ने सामरिक संबंध प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल के नवनियुक्त विदेश मंत्री एली कोहेन और उनके भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर वार्ता की और इस दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को बढ़ावा देने के तरीके और नवाचार, खाद्य एवं जल सुरक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं समेत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरुशलम, पांच जनवरी इजराइल के नवनियुक्त विदेश मंत्री एली कोहेन और उनके भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को टेलीफोन पर वार्ता की और इस दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को बढ़ावा देने के तरीके और नवाचार, खाद्य एवं जल सुरक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं समेत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इजरायल के विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जयशंकर ने कोहेन को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “मंत्रियों ने इजराइल और भारत के बीच संबंधों के महत्व पर बात की। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को बढ़ावा देने और नवाचार, खाद्य व जल क्षेत्र सुरक्षा परियोजनाओं के माध्यम से संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई।”

मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ और इजराइल, भारत, संयुक्त अरब अमीरात व अमेरिका के बीच सहयोग में इजाफे के लिए 2022 में आयोजित किए गए कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

चार देश आई2यू2 फोरम के तहत आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख ढांचागत परियोजनाओं में सहयोग कर रहे हैं। पिछले साल आई2यू2 शिखर वार्ता हुई थी।

जयशंकर ने कोहेन को जल्द ही भारत की आधिकारिक यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया।

फोन पर हुई बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, “इजराइल के नए विदेश मंत्री एली कोहेन से बात करके अच्छा लगा।”

उन्होंने लिखा, “हमारे सहयोग को आगे ले जाने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now