विदेश की खबरें | पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी कोविड-19 स्वस्थ हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से स्वस्थ हो गये हैं और इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाये जाने के दो सप्ताह बाद उन्होंने आधिकारिक गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं।

इस्लामाबाद, 17 जुलाई पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से स्वस्थ हो गये हैं और इस जानलेवा बीमारी से संक्रमित पाये जाने के दो सप्ताह बाद उन्होंने आधिकारिक गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आपकी शुभकामनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं भाग्यशाली हूं कि कोविड के बाद आज (शुक्रवार) कार्यालय में वापसी कर रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण.

कुरैशी ने महामारी से निपटने में पाकिस्तान की स्वास्थ्य प्रणाली की सराहना की।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर तैनात हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता और समर्पण भावना की सराहना करता हूं। मैं आपको सलाम करता हूं।’’

यह भी पढ़े | ब्राजील में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख के पार, 76 हजार संक्रमितों की हुई मौत.

कुरैशी ने तीन जुलाई को बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये है। इसके बाद उन्हें रावलपिंडी में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 2,085 और लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद शुक्रवार को मामलों की संख्या 2,59,999 हो गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 49 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 5,475 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\