जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.66 अरब डॉलर पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.66 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

मुंबई, 18 सितंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 35.3 करोड़ डॉलर घटकर 541.66 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह बात सामने आयी है।

इससे पहले चार सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर रहा था।

यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.

समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट आना है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम अंग होता है। इस दौरान एफसीए 84.1 करोड़ डॉलर घटकर 497.52 अरब डॉलर रह गया।

डॉलर में दर्शाए गए एफसीए की कमी में यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य वैश्विक मुद्राओं का उतार-चढ़ाव भी शामिल है।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

समीक्षाधीन सप्ताह में देश का कुल स्वर्ण भंडार 49.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.02 अरब डॉलर हो गया।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 1.482 अरब डॉलर हो गया।

मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.637 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\