विदेश की खबरें | यू्क्रेन-रूस युद्ध में किसी एक पक्ष में आने का दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं: दक्षिण अफ्रीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में देशों पर किसी एक के पक्ष में आने का दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोहानिसबर्ग,10 अगस्त दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में देशों पर किसी एक के पक्ष में आने का दबाव बनाना स्वीकार्य नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री नालेडी पांडोर ने दक्षिण अफ्रीका की तीन दिवसीय यात्रा पर आए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का सोमवार को स्वागत किया। विश्लेषकों का मानना है कि ब्लिंकन की यह यात्रा क्षेत्र में चीन और रूस के बढ़ते दखल को कम करने की कवायद है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पिछले माह दक्षिण अफ्रीका आए थे।

पांडोर ने कहा कि वह इस बात से प्रसन्न हैं कि ब्लिंकन ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका से कोई पक्ष चुनने (रूस और यूक्रेन के बीच)को नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पर हालांकि यूरोप के कुछ देशों ने यूक्रेन पर उनकी नीतियों का साथ देने का दबाव डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन यूरोप और अन्य जगहों के हमारे कुछ साझेदारों के साथ बातचीत में, ऐसे दबाव का आभास हुआ कि ‘आप ये चुनिये या फिर वो’....।’’

विदेश मंत्री ने इसके साथ ही अमेरिका के एक विधेयक की आलोचना की भी और कहा कि इस विधेयक में यूक्रेन युद्ध में साथ नहीं देने पर अफ्रीकी देशों को दंडित किए जाने का प्रावधान है।

मंत्री ने कहा कि सभी के लिए यह जरूरी है कि वे विभिन्न देशों की अलग-अलग राय का सम्मान करें।

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मुद्दे पर तटस्थ रूख अपनाने पर अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंध थोड़ा तल्ख हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड