देश की खबरें | बच्ची का 35 साल के व्यक्ति से जबरन बाल विवाह, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को बताया कि बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष बहराइच शहर के बशीरगंज मोहल्ला निवासी एक 13 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ पेश हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को बताया कि बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष बहराइच शहर के बशीरगंज मोहल्ला निवासी एक 13 वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ पेश हुई थी।

बच्ची ने अपनी शिकायत में लिखा कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी मां के साथ बहराइच शहर के एक मोहल्ले में रह रही थी। मां बेटी काफी गरीब हैं और पिता के ना रहने के कारण उसके फूफा खेलावन लगातार मां बेटी पर दबाव बनाकर रखते थे।

शिकायत के अनुसार एक वर्ष पूर्व फूफा ने बच्ची व उसकी मां को डरा धमकाकर उसकी शादी हुजूरपुर थानांतर्गत सहसलमपुर गांव निवासी पंकज (35) के साथ कर दी। शादी के बाद पति पंकज डरा धमकाकर उसे ससुराल ले गया।

आरोप हैं कि ससुराल में उसके पति व देवर घर में बंद कर उसे मारते पीटते थे और पति के साथ नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते थे।

एक दिन मौका देखकर बच्ची ससुराल से भागकर वापस अपनी मां के पास पहुंच गयी। मां बेटी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अपनी आपबीती बयान की।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शनिवार को थाना फखरपुर में बच्ची के फूफा खेलावन, पति पंकज, देवर विनोद व हनुमंत तथा श्वसुर जोखू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है।

उप निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण गंभीर है और जांच शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर गिरफ्तारी अथवा अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\