देश की खबरें | फुटबॉल दिल्ली ने खिलाड़ियों की पंजीकरण फीस माफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल दिल्ली ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण और क्लब एवं अकादमियों की मान्यता और लाइसेंस फीस माफ करने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई फुटबॉल दिल्ली ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण और क्लब एवं अकादमियों की मान्यता और लाइसेंस फीस माफ करने का फैसला किया है।

यह फैसला शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित फुटबॉल दिल्ली की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। इसकी अवधि 31 मार्च 2021 तक रहेगी।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना हवाई अड्डा से 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, गलत पहचान पर दिल्ली जाने की थी योजना.

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण ने विज्ञप्ति के जरिये कहा, ‘‘इस फैसले से क्लब और अकादमी काफी धन राशि की बचत कर पायेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी के कारण खिलाड़ी, रेफरी, दिल्ली के क्लब एवं फुटबॉल अकादमी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। इस कठिन समय में उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | ओडिशा में 24 घंटे में कोरोना वायरस से 5 और लोगों की हुई मौत, 495 नए पॉजिटिव मामले आए सामनें.

इसके साथ ही कार्यकारी समिति ने तीन अगस्त को दिल्ली फुटबॉल दिवस के मौके पर डिजिटल फुटबॉल सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला किया। इस दिन भारतीय कप्तान और दिल्ली के खिलाड़ी सुनील छेत्री का जन्मदिन भी है।

डिजिटल सम्मेलन का विषय ‘दिल्ली को विविधता वाला फुटबॉल शहर बनाना’ रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\