देश की खबरें | फुटबॉल क्लब चेल्सी ने अपने प्रशंसक अभिषेक बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की, भेजा विशेष पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फुटबॉल क्लब चेल्सी ने अभिनेता अभिषेक बच्चन को एक विशेष पत्र भेजकर उनके कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अभिषेक इस फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक अगस्त फुटबॉल क्लब चेल्सी ने अभिनेता अभिषेक बच्चन को एक विशेष पत्र भेजकर उनके कोविड-19 से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अभिषेक इस फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

वर्तमान में अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती 44 वर्षीय अभिनेता ने पत्र की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की।

यह भी पढ़े | पंजाब: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 944 नए मामले सामने आए, 19 की मौत : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अभिषेक ने कैप्शन में लिखा है, ‘‘इसने मेरा पूरा सप्ताह बना दिया। बहुत बहुत धन्यवाद @चेल्सीएफसी। बस, एक चीज से यह और यादगार बन जाएगा, वो चीज है आज शाम क्लब की एफए कप जीत।’’

पत्र में चेल्सी के कप्तान सीजर एज़िपिलिकुएटा ने कहा कि जब उन्होंने बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बारे में सुना, तो उन्हें और क्लब के खिलाड़ियों को झटका लगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- दिल्ली के साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सुना है कि आप इस समय बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं और आप को इसके माध्यम से हमलोग शुभकामनाएं देना चाहते हैं। जब हमने आपके बारे में सुना, तो मैं और क्लब के खिलाड़ी अंदर से हिल गये । हम आपको यह बताना चाहते थे कि हम आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं। मैं इस मुश्किल समय की कल्पना कर सकता हूं और इस स्थिति को समझ सकता हूं।’’

एज़िपिलिकुएटा ने पत्र में लिखा, ‘‘सभी खिलाड़ियों और चेल्सी के सभी लोगों की ओर से मैं आपको अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं।’’

अभिषेक लंदन के इस पेशेवर फुटबॉल क्लब के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। वह इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नईयन एफसी के सह-मालिक हैं और अक्सर बॉलीवुड के अपने साथियों के साथ फुटबॉल का मैच देखते हुए दिखाई देते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\