देश की खबरें | ठाणे में मराठी न बोलने पर फूड स्टॉल के मालिक से मारपीट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल के मालिक को मराठी में बात नहीं करने पर कथित तौर पर पीटा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे (महाराष्ट्र), दो जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल के मालिक को मराठी में बात नहीं करने पर कथित तौर पर पीटा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यह घटना मंगलवार को भायंदर इलाके में हुई। घटना का एक वीडियो मंगलवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में कुछ हमलावरों को राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के चिह्न वाले पटके पहने हुए देखा जा सकता है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भोजन खरीदते हुए एक कार्यकर्ता ने फूड स्टॉल के मालिक से मराठी में बोलने को कहा, जिस पर उसने आपत्ति जतायी।
इससे नाराज होकर आरोपी कार्यकर्ता स्टॉल मालिक पर चिल्लाने लगा। उसके साथ कुछ और लोग भी थे और उन्होंने स्टॉल मालिक को थप्पड़ मारा।
अधिकारी ने बताया कि स्टॉल मालिक की शिकायत पर काशिमीरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि मनसे के सदस्य राज्य में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और बैंकों में मराठी के उपयोग पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

