Afghanistan Crisis: खाद्य एजेंसी ने अफगानिस्तान संघर्ष में भुखमरी की चेतावनी दी

विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए देश की निदेशक मेरी एलेन मैकग्रार्टी ने बुधवार को काबुल से संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अफगानिस्तान के संघर्ष, तीन वर्षो में देश के सबसे बुरे सूखे ने और कोविड-19 वैश्विक महामारी के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ने पहले से ही विकट स्थिति को “तबाही” की ओर धकेल दिया है.

तालिबान (Photo Credits: Getty images)

विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए देश की निदेशक मेरी एलेन मैकग्रार्टी ने बुधवार को काबुल (Kabul) से संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि अफगानिस्तान के संघर्ष, तीन वर्षो में देश के सबसे बुरे सूखे ने और कोविड-19 वैश्विक महामारी के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव ने पहले से ही विकट स्थिति को “तबाही” की ओर धकेल दिया है.

मैकग्रार्टी ने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक फसलें नष्ट हो गई हैं और सूखे से पशुधन तबाह हो गया है, तालिबान के आगे बढ़ने के साथ-साथ सैकड़ों-हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और सर्दियां भी आने वाली है. उन्होंने कहा, “वास्तव में भोजन वहां पहुंचाने की दौड़ जारी है जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है.” यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी

उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम ने मई में 40 लाख लोगों को भोजन पहुंचाया और “अगले कुछ महीनों में 90 लाख तक इसकी पहुंच बनाने की योजना है लेकिन इसमें कई चुनौतियां हैं.” मैकग्रार्टी ने संघर्ष को रोकने का आह्वान किया और दान देने वालों से आग्रह किया कि वे देश में भोजन पहुंचाने के लिए आवश्यक 20 करोड़ डालर प्रदान करें ताकि सर्दियां शुरू होने और सड़कें अवरुद्ध होने से पहले यह समुदायों तक पहुंच सके.

Share Now

संबंधित खबरें

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

UP Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं समेत अन्य के लिए बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या मिला

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\