देश की खबरें | शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले के बाद पुलिस ने संभल में किया ‘फ्लैग मार्च’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए दिये गये आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को जिले की प्रमुख सड़कों पर ‘फ्लैग मार्च’ किया।

संभल (उप्र), 19 मई मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए दिये गये आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किये जाने के बाद पुलिस ने सोमवार को जिले की प्रमुख सड़कों पर ‘फ्लैग मार्च’ किया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने ‘फ्लैग मार्च’ का नेतृत्व किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई गैरकानूनी तरीके से विरोध प्रदर्शन करने या भड़काऊ संदेश प्रसारित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिश्नोई ने संवाददाताओं से कहा कि ‘फ्लैग मार्च’ पुलिस की दैनिक गश्त का हिस्सा है लेकिन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर इसे और बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस सड़कों पर है और साइबरस्पेस पर नजर रख रही है ताकि कोई भी कानून को अपने हाथ में न ले सके। जो कोई भी अदालत के आदेश से सहमत या असहमत है तो वह अपील दायर करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन अगर कोई गैरकानूनी तरीके से विरोध करने या भड़काऊ संदेश प्रसारित करने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अदालती लड़ाई सड़कों पर नहीं, बल्कि अदालत में लड़ी जानी चाहिए।’’

बिश्नोई ने कहा, ‘‘हमारे साइबर कमांडो सोशल मीडिया गतिविधि पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई भी गैर-जिम्मेदाराना पोस्ट न की जाए। ’’

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक दिवानी न्यायाधीश के 19 नवंबर 2024 के उस आदेश को बरकरार रखा जिसके तहत शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

मस्जिद समिति ने तर्क दिया था कि मुगलकालीन मस्जिद का सर्वेक्षण अवैध था। उसने कहा कि खासतौर से 24 नवंबर को किया गया दूसरा सर्वेक्षण नाजायज था जिसे लेकर मस्जिद के पास हिंसक झड़पें हुई थीं और उसमें चार लोग मारे गए थे।

न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने कहा कि यह मामला प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल एवं अवशेष अधिनियम 1958 के तहत संरक्षित स्मारक तक पहुंच से संबंधित है और इसमें “पूजा स्थल का रूपांतरण” शामिल नहीं है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\