देश की खबरें | कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें: मुर्मू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने लोगों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की रविवार को अपील की। उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए चेहरा ढंकने तथा सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा।
श्रीनगर, 19 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने लोगों से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की रविवार को अपील की। उन्होंने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए चेहरा ढंकने तथा सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को कहा।
उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा के दौरान लोग कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन करें।
मुर्मू ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से एक बार फिर अपील करना चाहता हूं। जैसा कि आप जानते हैं दो महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है जिस दौरान कोविड-19 महामारी पर काबू पाया जा सका है। लेकिन जैसे ही पाबंदियां हटी, वैसे ही राज्य में बीते 15 दिन के भीतर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने लगे।’’
उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में कई हॉटस्पॉट हैं जहां खतरा अभी भी बना हुआ है।
यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस का होगा अंत.
एलजी ने चेतावनी दी कि अगर लोग दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो कोविड-19 महामारी तेजी से फैलेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से सभी दिशा-निर्देशों का पालन करके प्रशासन की मदद करने तथा आगामी त्योहार में सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील करता हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)