देश की खबरें | फ्लाईबिग ने गुवाहाटी-सिलचर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्लाईबिग एयरलाइंस ने असम में गुवाहाटी और सिलचर के बीच बृहस्पतिवार से दैनिक उड़ानें शुरू कीं।

गुवाहाटी, एक जून फ्लाईबिग एयरलाइंस ने असम में गुवाहाटी और सिलचर के बीच बृहस्पतिवार से दैनिक उड़ानें शुरू कीं।

असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। गुवाहाटी से सिलचर के लिए कुल 63 यात्रियों ने उड़ान भरी।

यह असम में फ्लाईबिग एयरलाइंस की दूसरी सेवा है। इसकी पहली सेवा एक मई को गुवाहाटी-डिब्रूगढ़-गुवाहाटी सेक्टर में शुरू हुई थी।

गुवाहाटी-सिलचर-गुवाहाटी रूट पर फ्लाईबिग की उड़ानों को असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (एटीडीसीएल) की मदद मिलेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘ सबसे कम किराए के साथ गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ और सिलचर के बीच संचालित इन दोनों सेवाओं से ऊपरी असम और बराक घाटी के लोगों को काफी मदद मिलेगी। हम अपने लोगों की हर संभव तरीके से सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’

गुवाहाटी से सिलचर के लिए सुबह 7.30 बजे उड़ान का परिचालन होगा जबकि सिलचर से गुवाहाटी के लिए उड़ान का समय प्रतिदिन सुबह 8.30 बजे होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\