विदेश की खबरें | अधिकारी पर हमला करने वाले काले व्यक्ति को फ्लोरिडा पुलिस ने मारी गोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘फ्लोरिडा टाइम्स-यूनियन’ की खबर के मुताबिक जाडेन डोमानी पर्किन्स को अटलांटिक बीच में बृहस्पतिवार तड़के पनेरा ब्रेड रेस्तरां के बाहर गोली मारी गई।

‘फ्लोरिडा टाइम्स-यूनियन’ की खबर के मुताबिक जाडेन डोमानी पर्किन्स को अटलांटिक बीच में बृहस्पतिवार तड़के पनेरा ब्रेड रेस्तरां के बाहर गोली मारी गई।

अटलांटिक बीच फ्लोरिडा के जैक्सनविले शहर के पूर्व में स्थित है।

यह भी पढ़े | POK की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को पाकिस्तान ने दिए 17,917 डालर.

अधिकारियों ने बताया कि रेस्तरां के कर्मचारियों ने पार्किंग क्षेत्र में एक व्यक्ति के परेशानी पैदा करने की पुलिस से शिकायत की थी।

अंतरिम प्रमुख विक्टर गुआलिलो ने बताया कि पर्किन्स ने सबसे पहले वहां पहुंचे अधिकारी पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े | संयुक्त अरब अमीरात के मंगलयान का अब सोमवार को होगा प्रक्षेपण.

अधिकारियों ने बताया कि जब दूसरा अधिकारी वहां पहुंचा, पर्किन्स उस समय भी पहले अधिकारी के सिर पर वार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पर्किन्स दूसरे अधिकारी के पास पहुंचा और उसकी बंदूक छीनने की कोशिश की, जिसके चलते अधिकारी को एक गोली चलानी पड़ी।

पर्किन्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के साथ पुलिस अधिकारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि पर्किन्स पर हत्या की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\