देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हुई, मृतकों की संख्या 90 पहुंची; उत्तरप्रदेश, उतराखंड में पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को नये इलाकों में पानी घुसने से बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। बाढ़ के कारण राज्य में दो और लोगों की मौत हो गई और 26 लाख से अधिक व्यक्ति इससे प्रभावित हुए हैं, जबकि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई असम में बुधवार को नये इलाकों में पानी घुसने से बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। बाढ़ के कारण राज्य में दो और लोगों की मौत हो गई और 26 लाख से अधिक व्यक्ति इससे प्रभावित हुए हैं, जबकि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में वर्षाजनित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हुई है।

बिहार भी बाढ़ से जूझ रहा है जहां दस जिलों में 4.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। लेकिन वहां अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 10576 नए केस आए सामने, संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 37,000 पार: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने कहा कि असम में एनडीआरएफ की 16 टीम और बिहार में 20 टीम तैनात है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में आज भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ है।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया ने 40% तक की कर्मचारियों की सैलरी में की कटौती, पायलट्स बोले 85 फीसदी हुई अंतिम कटौती.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों और हरियाणा तथा उत्तरप्रदेश से लगते हिस्सों में बारिश हुई।

सफदरजंग वेधशाला में दोपहर ढाई बजे तक 67.6 मिमी बारिश हुई। पालम और लोदी रोड मौसम केंद्रो ने क्रमश: 81.2 मिमी और 72 मिमी बारिश दर्ज की।

एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि बाढ़ ग्रस्त असम में बुधवार को स्थिति और खराब हो गई जहां दो और लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो गई, जबकि 26 जिलों में 26 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के कारण मंगलवार तक 24 जिलों में 24.19 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बुधवार को बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बारपेटा के बाघबोर और मोरीगांव जिले के मोरीगांव में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इसके साथ ही इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में राज्य भर में मरने वालों की संख्या 115 हो गई है जिनमें 89 की मौत बाढ़ से और 26 की मौत भूस्खलन से हुई है।

ग्वालपाड़ा बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित जिला है जहां 4.68 लाख लोग पीड़ित हैं, जबकि बारपेटा में 3.82 लाख लोग और मोरीगांव में 3.08 लाख लोग प्रभावित हैं।

एएसडीएमए के मुताबिक वर्तमान में असम में 2525 गांव जलमग्न हैं और 1,15,515.25 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को क्षति पहुंची है।

बुलेटिन के मुताबिक, बाढ़ के कारण अभी तक 120 जानवरों की मौत हुई है जबकि 147 अन्य को काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क से बचाया गया है।

एक सरकारी बयान में बुधवार को बताया गया कि केंद्र सरकार असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जल्द ही 346 करोड़ रुपये की राशि जारी करेगी।

बिहार के दस जिलों में 4.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 13 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि बाढ़ के कारण राज्य में कहीं भी किसी के मरने की खबर नहीं है।

कोसी, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और लाल बकेया जैसी नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं लेकिन अब उनका जल स्तर नीचे आ रहा है या स्थिर है।

दस जिलों -- सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और खगड़िया में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस. एन. प्रधान ने कहा, ‘‘बिहार में कल स्थिति कुछ ज्यादा खतरनाक थी क्योंकि गंडक नदी में करीब पांच लाख क्यूसेक जल छोड़े जाने की संभावना थी।’’

इस बीच उत्तराखंड के पौड़ी जिले में तीन लोगों की मौत हो गई जब उनकी कार एक उफनते नाले में गिर गई।

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के गुरुसंडी गांव में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुड़गांव में भी आज भारी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट