देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 75 हजार अब भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार हुआ, हालांकि करीब 75 हजार लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, दो जून असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार हुआ, हालांकि करीब 75 हजार लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कछार, दीमा हसाओ, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ के कारण 74,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ के कारण मोरीगांव 40,000 से अधिक लोगों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित है, इसके बाद नागांव में 21,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं जबकि 13,700 लोग कछार में प्रभावित हुए हैं।

इस दौरान राज्य में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 38 बनी हुई है।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 140 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 5,578.77 हेक्टेयर का फसल क्षेत्र बर्बाद हो गया है।

बुलेटिन के मुताबिक प्रशासन की ओर से तीन जिलों में सात राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां 165 बच्चों सहित 705 लोगों ने शरण ली है।

उदलगुरी और कार्बी आंगलोंग में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

GPay पॉकेट मनी क्या है? जानें कैसे काम करता है UPI Circle और कौन कर सकता है इस्तेमाल