देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब भी ढाई लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ, हालांकि बाढ़ से एक शख्स की मौत हो गई। राज्य के पांच जिलों में अब भी ढाई लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 13 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ, हालांकि बाढ़ से एक शख्स की मौत हो गई। राज्य के पांच जिलों में अब भी ढाई लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार नगांव जिले के कामरूप इलाके में एक शख्स डूब गया जिसके बाद इस साल असम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि कछार, चिरांग, मोरीगांव, नगांव एवं तमुलपुर जिलों में सैलाब के कारण कुल 2,50,300 लोग अब भी प्रभावित हैं।

बराक घाटी का कछार बाढ़ से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है जहां 1.48 लाख लोग सैलाब का दंश झेल रहे हैं। इसके बाद मोरीगांव में 1.01 लाख लोग प्रभावित हैं।

मंगलवार को सात जिलों में कुल 2.92 लाख लोग प्रभावित थे।

बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल, 349 गांव जलमग्न हैं जबकि 651.40 लाख हेक्टेयर ज़मीन पर फसल क्षतिग्रस्त हुई है।

चार जिलों में कुल 76 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जहां 3139 बच्चों समेत 17,014 लोगों ने शरण ली हुई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि असम में फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू