देश की खबरें | उत्तरी पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, और बारिश होने का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों के कई स्थानों पर लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं और सड़क यातायात तथा संचार प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान रविवार को व्यक्त किया।

जलपाईगुड़ी/कोलकाता, सात जुलाई पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों के कई स्थानों पर लगातार बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं और सड़क यातायात तथा संचार प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने और अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान रविवार को व्यक्त किया।

जलपाईगुड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पापिया पाल ने कहा कि शहर के कई इलाके बारिश के पानी में डूब गए हैं, जिसके कारण कम से कम 300 परिवार सामुदायिक हॉल और बाढ़ प्रभावितों के लिए बने आश्रय स्थलों में चले गए हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में 12 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी पश्चिम बंगाल को सिक्किम से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 10 को कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण शनिवार रात से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सिक्किम से आने-जाने वाले यातायात के लिए अन्य मार्ग उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि तीस्ता और कोरोला नदियों के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।

जलपाईगुड़ी में रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 166 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में बागडोगरा में 103 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू