विदेश की खबरें | बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान मलेरिया के बढ़ते मामलों पर रोक के लिए भारत से 60 लाख मच्छरदानी खरीदेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 60 लाख मच्छरदानी की खरीद को मंजूरी दे दी है, ताकि अभूतपूर्व बाढ़ के कारण मलेरिया और जल जनित अन्य बीमारियों के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लमाबाद, 11 अक्टूबर पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 60 लाख मच्छरदानी की खरीद को मंजूरी दे दी है, ताकि अभूतपूर्व बाढ़ के कारण मलेरिया और जल जनित अन्य बीमारियों के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके। मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वैश्विक कोष के तहत उपलब्ध कराये गये वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी की खरीद में करेगा। जीयो टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई।

इसके पहले पाकिस्तान ने डब्ल्यूएचओ से मच्छरदानी उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था।

मध्य जून में मूसलाधार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ के कारण एक तिहाई पाकिस्तान पानी की चपेट में था, जिसके कारण 3.3 करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा, जबकि 1700 लोगों से अधिक की मौत हो गई।

सितंबर में डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया कि मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले में इजाफे से ‘दूसरी आपदा’ आ सकती है। पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के 32 जिलों में जनवरी 2023 तक मलेरिया के मामलों की संख्या 27 लाख तक हो सकती है।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने भी कहा है कि बाढ़ प्रभावित 32 जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है और मच्छर जनित बीमारियों से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।

खबर में बताया गया है कि भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय से पिछले महीने अनुमति मांगी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू