जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट 600 करोड़ रुपये के कर्मचारी शेयर विकल्पों की वापस खरीद करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 600 करोड़ रुपये के कर्मचारी शेयर विकल्प की पुनर्खरीद करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 600 करोड़ रुपये के कर्मचारी शेयर विकल्प की पुनर्खरीद करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले दिन में फ्लिपकार्ट ने विभिन्न निवेशकों से 3.6 अरब डॉलर (करीब 26,805.6 करोड़ रुपये) जुटाने की घोषणा की। इसके हिसाब से ई-कॉमर्स कंपनी का मूल्यांकन 37.6 अरब डॉलर या 2.79 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा से अपने कर्मचारियों को नियमित रूप से अपने विकल्पों को भुनाने का अवसर उपलब्ध कराते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस साल हम अपने कर्मचारियों से पांच प्रतिशत अतिरिक्त शेयर विकल्पों को वापस खरीदेंगे।

हालांकि, ई-मेल में इसकी अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कंपनी कर्मचारी शेयर विकल्प की पुनर्खरीद पर 600 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\