खेल की खबरें | फ्लेमिंग ने कहा, रवैये में बदलाव से आईपीएल में बदला सीएसके का भाग्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि रवैये में बदलाव और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के जुड़ने से पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खराब प्रदर्शन करने वाली उनकी टीम इस सत्र में लगातार अच्छे परिणाम हासिल कर रही है।

मुंबई, 22 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि रवैये में बदलाव और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के जुड़ने से पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के खराब प्रदर्शन करने वाली उनकी टीम इस सत्र में लगातार अच्छे परिणाम हासिल कर रही है।

तीन बार की चैंपियन सीएसके की टीम लगातार तीन जीत से शीर्ष पर काबिज है। छह महीने पहले यूएई में वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

फ्लेमिंग ने सीएसके की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''तीन में से तीन मैच में जीत दर्ज करना उम्मीद से अधिक है। हम पांच में से तीन मैच में जीत की उम्मीद लगाये थे। यदि हम अगले दो मैचों में भी जीत हासिल करते हैं तो अच्छा होगा।''

उन्होंने कहा, ''हम विशेषकर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उस पर हमें गर्व है। हम इस विभाग में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।''

सैम करेन ने अपनी पिछले साल वाली फार्म बरकरार रखी है जबकि आफ स्पिन आलराउंडर मोईन अली ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है।

फ्लेमिंग ने कहा, ''हमने कुछ नये खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा जिन्होंने अंतर पैदा किया लेकिन रवैये में बदलाव मुख्य कारक है। मुझे लगता है कि इन दोनों से अंतर पैदा हुआ। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े