देश की खबरें | दिल्ली में फर्जी शादी का गिरोह चलाने के आरोप में पांच साल से फरार दंपति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पांच साल से फरार एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है जो शादी का फर्जी गिरोह चालकर पैसे ऐंठने में कथित रूप से लिप्त था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक फरवरी दिल्ली पुलिस ने पांच साल से फरार एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है जो शादी का फर्जी गिरोह चालकर पैसे ऐंठने में कथित रूप से लिप्त था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ दीन मोहम्मद (38) और उसकी पत्नी (36) को जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया गया।

दंपति सुल्तानपुरी थाने में 2019 में दर्ज एक मामले में वांछित था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि दंपति ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी के इच्छुक लोगों को लालच दिया, उन्हें नशीला पदार्थ दिया और जबरन फर्जी शादियां करा पैसे ऐंठ लिए।

उन्होंने बताया कि 2019 में एक पीड़िता ने शिकायत की थी कि दंपति ने नशीले पदार्थ देकर उसे हरियाणा के एक व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर किया था।

पुलिस ने बताया कि गिरोह के कुछ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दंपति फरार था और उन्हें सितंबर 2019 में भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था।

पुलिस की एक टीम उन पर नज़र रख रही थी और एक अधिकारी ने शादी के इच्छुक लड़के के रूप में उनसे संपर्क किया। अधिकारियों ने बताया कि युगल जाल में फंस गया और मिलने के लिए तैयार हो गया, जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि दंपति ने खुद को मध्यस्थ बताया और शादी कराने के नाम पर पीड़ितों से करीब 70,000 रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस ने बताया कि राहुल अब ई-रिक्शा चालक के रूप में काम कर रहा है और उस पर स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है, जबकि उसकी पत्नी पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी के दो मामलों में शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें