देश की खबरें | पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेगमगंज थाना प्रभारी भरत सिंह ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी संतोष सिंह आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले भी बलात्कार एवं मारपीट के कई अपराधों में लिप्त रह चुका है और पीड़िता के घर के पास ही रहता है।

बेगमगंज थाना प्रभारी भरत सिंह ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी संतोष सिंह आदिवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले भी बलात्कार एवं मारपीट के कई अपराधों में लिप्त रह चुका है और पीड़िता के घर के पास ही रहता है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे शादी समारोह से जब यह बच्ची अचानक अपने घर अकेली जा रही थी, तो आरोपी उसे उसके घर के नजदीक से उठाकर पास में ही एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | मणिपुर: पिछले 24 घंटें में COVID-19 के 25 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 1,092 हुई : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी बच्ची को घटनस्थल पर ही छोड़कर भाग गया।

सिंह ने बताया कि इसके बाद पीड़िता के पिता ने डायल—100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़े | भारत चीन तनाव पर शरद पवार बोले- 1962 याद रखें, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं.

उन्होंने कहा कि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस :एसडीओपी: पी एन गोयल के नेतृत्व में थाना प्रभारी भरत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बी वी तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू की। उसे रात करीब एक बजे गांव के बाहर एक खेत की टपरे से गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची को उसके परिजन बेगमगंज सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला चिकित्सालय रायसेन रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसडीओपी गोयल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ भादंवि की धारा 376 :एबी: एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि संतोष कुख्यात अपराधी है। उस पर एक नाबालिग बालिका एवं एक महिला के साथ बलात्कार करने के दो मामले विचाराधीन हैं। इसके अलावा, उस पर मारपीट के तीन मामले भी दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान