देश की खबरें | सुरंग से बाहर निकाले गये ओडिशा के पांच श्रमिक, राज्य में जश्न का माहौल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फंसे ओडिशा के पांच मजदूरों समेत 41 श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के बाद राज्य में मंगलवार शाम खुशियां मनायी गयीं।

भुवनेश्वर, 28 नवंबर उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग के अंदर फंसे ओडिशा के पांच मजदूरों समेत 41 श्रमिकों को बाहर निकाले जाने के बाद राज्य में मंगलवार शाम खुशियां मनायी गयीं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मजदूरों को बाहर निकालने के लिये बचाव दल को धन्यवाद दिया।

राज्य के इन पांचों मजदूरों के गांवों में उत्सव जैसा माहौल था। लोगों ने मिठाइयां बांटी, ढोल-नगाड़े बजाये और नृत्य किया।

इन पांचों श्रमिकों के परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली तथा सरकार एवं बचाव अभियान में शामिल सभी एजेंसियों को धन्यवाद दिया।

पटनायक ने कहा, ‘‘ सफल बचाव अभियान की खबर सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैं प्रसन्न हूं कि हमारे श्रमिक सुरक्षित घर लौटेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने एक टीम और सुरंग में फंसे रहे ओडिया लोगों के परिवार के सदस्यों को उत्तरकाशी जिले में घटनास्थल पर भेजा था।

सुरंग में फंसने वाले ओडिशा के श्रमिकों में मयूरभंज जिले के खिरोद (राजू) नायक, धीरेन नायक और बिश्वेश्वर नायक, नबरंगपुर के भगवान भात्रा और भद्रक जिले के तपन मंडल शामिल हैं।

भात्रा के तालबेडा गांव में लोगों ने पटाखे छोड़े और ढोल नगाड़े बजाये तथा गीत गाये।

भात्रा की एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘ हम यह जानकर बहुत खुशी हैं कि भगवान को सुरंग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं।’’

बांगरीपोसी में लोगों ने धीरेन नायक के परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू