देश की खबरें | दिल्ली में 17 वर्षीय लड़के को चाकू मारने के मामले में पांच किशोरों को पकड़ा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के पटेल नगर में 17-वर्षीय एक लड़के को चाकू मारने के आरोप में पांच किशोरों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 फरवरी मध्य दिल्ली के पटेल नगर में 17-वर्षीय एक लड़के को चाकू मारने के आरोप में पांच किशोरों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार रात उस वक्त हुई, जब लड़का ट्यूशन सेंटर से घर लौट रहा था और रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसके बारे में जानकारी दी गई।
अधिकारी ने कहा कि एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई और लड़के को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने कहा, “लड़के ने पुलिस को बताया कि जब वह घर लौट रहा था तो सात-आठ लड़कों ने उसकी पिटाई करते हुए चाकू मार दिया। हमारी टीम ने पांच किशोरों को पकड़ लिया है।”
अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनलोगों का उस लड़के से झगड़ा हुआ था।
अधिकारी ने कहा, “हमने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।”
मामला पटेल नगर थाने में दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)