देश की खबरें | प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगापार नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित खागलपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज/लखनऊ, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगापार नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित खागलपुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

पुलिस अधीक्षक (गंगापार) अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, शुक्रवार रात नवाबगंज थानाक्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 42 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय प्रीति और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंच गया है और पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी वहां जाकर छानबीन कर रहे हैं।

इस बीच, अखिलेश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में। आज का अपराधनामा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\