विदेश की खबरें | यूक्रेन में रूस के हमले में पांच लोगों की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

यह हमला गत मंगलवार को यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले के लगभग एक सप्ताह बाद हुआ है। एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोग मारे गए थे, जिनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध की सबसे बड़ी बमबारी में से एक बताया।

आपात सेवाओं ने बताया कि सोमवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने कीव में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और खेल परिसरों को निशाना बनाया। सबसे ज्यादा नुकसान शेवचेन्कीव्स्की प्रांत को पहुंचा है जहां पांच मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

आपात सेवाओं ने बताया कि इमारत पर हुए हमले में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 10 अन्य को बचाया गया है। इमारत के मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है।

कीव से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बिला त्सेरकवा शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\