देश की खबरें | कर्नाटक में बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 अगस्त चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बेंगलुरु आ रही एक बस में आग लग गई जिसमें तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में कुल 32 लोग सवार थे।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के साढ़े तीन बजे एक बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। बस बीजापुर से बेंगलुरु जा रही थी।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में झुलस गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | कोलकाता के हर पुलिस स्टेशन में 2 से 4 अनुभवी डॉक्टर मेडिकल इमर्जेंसी सेवा के लिए होंगे मौजूद: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने संदेह जताया कि आग तब लगी जब बस सड़क किनारे खड़ी थी।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)