देश की खबरें | शरद पवार के मुंबई आवास में तीन सुरक्षाकर्मी सहित पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई आवास में तीन सुरक्षाकर्मी, एक रसोइया सहित पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 अगस्त राकांपा प्रमुख शरद पवार के दक्षिण मुंबई आवास में तीन सुरक्षाकर्मी, एक रसोइया सहित पांच व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार सुबह संवाददाताओं से कहा पवार की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन उन्हें अगले कुछ दिनों तक राज्य के दौरो पर नहीं जाने आग्रह किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Rain in Delhi: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव तो कहीं नजर आई लंबी ट्रैफिक.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (पीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पवार के यहां ‘सिल्वर ओक’ आवास में तीन सुरक्षा गार्ड, एक रसोइया और उसके बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ’’

उन्होंने कहा कि एहतियाती कदम उठाते हुए करीब 100 लोगों की जांच कराई जा रही है। उनमें पवार के निजी सहायक, सचिव और उनके (पवार के) साथ प्रतिदिन काम करने वाले अन्य अधिकारी भी शामिल हैं, जो पिछले कुछ दिनों में इन संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये थे।

यह भी पढ़े | Pandit Jasraj Passes Away: प्रसिद्ध शास्‍त्रीय गायक पंडित जसराज ने 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अमेरिका में हुआ निधन.

उन्होंने कहा, ‘‘हमनें राज्य स्वास्थ्य विभाग को पुणे में स्वास्थ्य एवं नगर निकाय अधिकारियों से बात करने को भी कहा है क्योंकि पवार रविवार को वहां थे। यदि वह किसी से मिले थे तो उनकी भी एहतियाती उपाय के तहत जांच कराई जानी चाहिए। ’’

पवार रविवार को पुणे से लौटे। उन्होंने हाल ही में सतारा जिले का दौरा किया था, जहां वह राज्य के मंत्री बालासाहेब पाटिल से मिले थे।

पाटिल राकांपा नेता भी हैं। उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी।

टोपे ने बताया कि पवार को जांच के लिए रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था और रिपोर्ट में उनके वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई ।

टोपे ने कहा, ‘‘वह स्वस्थ और ठीक हैं...लेकिन उनसे अगले कुछ दिन तक राज्य के दौरे पर नहीं जाने का आग्रह किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि पवार के आवास में रसोइया और सुरक्षाकर्मियों के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर