देश की खबरें | कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव में बुधवार को एक कुएं की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है।

बालाघाट, आठ जून मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव में बुधवार को एक कुएं की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विजय डावर ने बताया कि कुदान गांव में दोपहर करीब तीन बजे शुरुआत में दो लोग कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे, जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए तो कुएं के मालिक पुनीत खरचंदे और तीन अन्य लोग यह देखने के लिए कुएं में उतरे कि नीचे क्या हुआ ।

उन्होंने कहा कि कुंए में पांच लोगों की संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक अन्य ने सांस लेने में कठिनाई होने की शिकायत की है।

उन्होंने बताया कि पांच मृतकों की पहचान तामेश्वर बेलसरे (20), पुनीत खुरचंदे (32), पन्नू खुरचंदे (30), मन्नू खुरचंदे (27) और तेजलाल मरकाम (32) के तौर पर हुई है। शवों को स्थानीय लोगों की मदद से कुएं से बाहर निकाला गया।

उन्होंने कहा कि पलक खुरचंदे किसी तरह बच गया और उसने सांस लेने में कठिनाई होने की शिकायत की । इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को तत्काल सहायता के तौर पर 20 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\