Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षाबलों की बस के पास बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 10 लोग घायल

स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ. उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की निंदा की.

स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ. उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की निंदा की.

संदेह है कि प्रतिबंधित ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने यह हमला किया. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था. पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी और सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराया. यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत

तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है. बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय सरकार पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ संघीय सरकार से आजादी की मांग कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Winner Prediction: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Preview: लाहौर में आज मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल