देश की खबरें | गोवा में गैंगस्टर पर हमले के मामले में महाराष्ट्र से पांच व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में एक गैंगस्टर पर हुए हमले के कुछ दिन बाद राज्य की पुलिस ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से रविवार को पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पणजी, 21 फरवरी गोवा में एक गैंगस्टर पर हुए हमले के कुछ दिन बाद राज्य की पुलिस ने इस सिलसिले में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से रविवार को पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
एक अधिकारी ने बताया कि गोवा में मरगाव के पास फतोरडा नगर में गैंगस्टर अनवर शेख पर 16 फरवरी को एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने हमला किया था।
पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) पंकज कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गैंगस्टर पर हमले में कथित रूप से शामिल पांच व्यक्तियों को कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है और गोवा लाया गया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में इमरान बेपारी नाम का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पणजी के पास सेंट क्रूज में स्थित उसके घर पर पिछले साल एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने हमला किया था।
सिंह ने बताया कि अन्य चार आरोपियों की पहचान विजय कारबोतकर, सुधन डीकोस्टा, हर्षवर्धन सेवल और महिंदर तनावाडे के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले की आगे की छानबीन की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)