देश की खबरें | लोक निर्माण विभाग में अनियमितताओं को लेकर पांच अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के पांच अधिकारियों को विभागीय कर्मचारियों के तबादलों में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

लखनऊ, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के पांच अधिकारियों को विभागीय कर्मचारियों के तबादलों में अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्य अधिकारी अनिल कुमार पांडे को स्थानांतरण नीति का पालन नहीं करने तथा अनियमितताएं बरतने के आरोप में गत 18 जुलाई को हटाए जाने के बाद की गई है।

मंत्री जितिन प्रसाद ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का परिणाम बताया है।

सरकार द्वारा बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर विभाग के मुख्य अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता (परियोजना एवं आयोजना) राकेश कुमार सक्सेना और वरिष्ठ अधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी पंकज दीक्षित और प्रमुख सहायक संजय कुमार चौरसिया को भी निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू कर दी गई है।

लोक निर्माण विभाग में जारी ‘स्थानांतरण सत्र’ में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद आदित्यनाथ ने कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने 16 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और इसके निष्कर्षों के आधार पर मुख्यमंत्री ने इन इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए थे।

इस बीच, मंत्री जितिन प्रसाद ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, ‘‘विभागीय तबादलों की जांच निश्चित रूप से की जाएगी और अगर कोई अनियमितता पाई गई तो किए गए तबादलों में बदलाव भी किए जाएंगे।’’

इस सवाल पर कि क्या इस मामले को लेकर उनकी सरकार से कोई नाराजगी है, प्रसाद ने कहा "नाराजगी का कोई प्रश्न ही नहीं है।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रसाद को योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्तीय कार्यकाल में लोक निर्माण मंत्री बनाया गया है।

गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग में पिछले दिनों हुए तबादलों पर सवाल उठाए गए थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभाग में 150 से अधिक तबादले किये गये हैं। कुछ इंजीनियरों को दो पद दिये गये हैं जबकि कुछ मामलों में एक से अधिक अधिकारियों को एक पद पर तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\