देश की खबरें | कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल
जियो

बेंगलुरू, नौ जून पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पांच उम्मीदवारों ने कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। राज्यसभा चुनाव 19 जून को होने वाला है।

राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में गौ हत्या पर अब होगी 10 साल की सजा, योगी कैबिनेट में फैसला: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जद (एस) और कांग्रेस ने क्रमश: देवेगौड़ा और खड़गे को मैदान में उतारा है, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने पार्टी के दो कार्यकर्ताओं इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती को टिकट दिया है जो ‘‘चर्चा से दूर’’ रहते हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार संगमेश चिक्कनरगुंडा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़े | बीजेपी की वर्चुअल रैली: अमित शाह का बड़ा हमला, कहा- ममता सरकार जनता को पिछले 10 साल के कामकाज का हिसाब दे.

खड़गे ने जहां सोमवार को पर्चा दाखिल किया था वहीं देवेगौड़ा, भाजपा के दो उम्मीदवारों और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जून है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘...नामांकन पत्रों की जांच के साथ यह कल तक स्पष्ट होगा कि निर्वाचन निर्विरोध होंगे या चुनाव लड़ा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि एक निर्दलीय ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

कर्नाटक से राज्यसभा की सीटों को भरने के लिए 19 जून को चुनाव होंगे। इन चारों सीटों पर कांग्रेस के राजीव गौड़ा और बी. के. हरिप्रसाद, भाजपा के प्रभाकर कोरे और जद (एस) के डी. कुपेन्द्र रेड्डी वर्तमान में सदस्य हैं। 25 मई को उनका कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही ये सीटें खाली हो जाएंगी।

विधानसभा में भाजपा की 117 सीटें हैं और वह दो सीटों पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं और वह एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है।

किसी उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम 45 वोटों की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)