देश की खबरें | विदेशी नागरिकों को अवैध तरीके से सिमकार्ड बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑनलाइन मांग पर मादक पदार्थ बेचने और धोखाधड़ी करके हासिल किए गए विभिन्न कंपनियों का सिम कार्ड अवैध रूप से भारत में रह रहे चीनी और अन्य विदेशी नागरिकों को उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑनलाइन मांग पर मादक पदार्थ बेचने और धोखाधड़ी करके हासिल किए गए विभिन्न कंपनियों का सिम कार्ड अवैध रूप से भारत में रह रहे चीनी और अन्य विदेशी नागरिकों को उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला एक दुकानदार और उसका दो कर्मचारी शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान जिस्टसटा नमैका ओकुमा (नाइजीरिया) और ओपेमा (तिब्बत) तथा लिंकन दास, बलराम और आसिफ खान के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 728 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि सिम कार्ड लेने वाले सीधे साधे लोगों से कई बार थंब इंप्रेशन लगवा कर उनके नाम पर गलत तरीके से सिम कार्ड हासिल कर लेते थे।

उन्होंने बताया कि ये लोग चीनी नागरिकों को डेढ़ से दो हजार हजार रुपए लेकर अवैध तरीके से हासिल सिम कार्ड बेचते थे। उन्होंने बताया कि नाइजीरिया का एक नागरिक वर्ष 2013 में मेडिकल वीजा पर भारत आया था, उसके बाद से वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों में फुटबॉल की कोचिंग भी करता था।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज दोपहर को थाना नॉलेज पार्क पुलिस और स्वाट टीम ने एक सूचना के आधार पर एक नाइजीरियाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से पुलिस ने नशीले पदार्थ एमडीएमए की गोलियां तथा नशीला पाउडर बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ विदेशी है तथा विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम से इसे ऑनलाइन सप्लाई किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर ‘ऑन डिमांड’ मादक पदार्थ कैलिफोर्निया, बर्लिन आदि विदेशी शहरों से कोरियर के माध्यम से मंगा कर इसकी आपूर्ति करा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 728 सिम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग भारत में अवैध रूप से रह कर साइबर क्राइम एवं अन्य अवैध कारोबार करने वाले लोगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई एयरपोर्ट से IndiGo का बड़ा विस्तार, 30 से अधिक नए रूट शुरू, अयोध्या और वाराणसी समेत कई शहरों के लिए सीधी उड़ान

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!