देश की खबरें | प्रसार भारती के बोर्ड में पांच सदस्यों को नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रसार भारती के बोर्ड में पांच अंशकालिक सदस्यों को नियुक्त किया गया है, जिनमें अनुभवी पत्रकार अशोक कुमार टंडन, संगीतकार सलीम मर्चेंट और भाजपा की शाइना एनसी शामिल हैं। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, सात जुलाई प्रसार भारती के बोर्ड में पांच अंशकालिक सदस्यों को नियुक्त किया गया है, जिनमें अनुभवी पत्रकार अशोक कुमार टंडन, संगीतकार सलीम मर्चेंट और भाजपा की शाइना एनसी शामिल हैं। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

सरकार प्रसार भारती बोर्ड के पुनर्गठन की प्रक्रिया में है क्योंकि बोर्ड के 13 में से नौ पद पिछले कुछ महीनों से खाली हो गये थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली तब्लीगी जमात में शामिल होने का मामला, गिरफ्तार मलेशियाई नागरिक को साकेत कोर्ट से मिली जमानत: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि नव नियुक्त अंशकालिक सदस्य हैं- सलीम मर्चेंट (कार्यकाल 22 नवंबर, 2021 तक); आलोक अग्रवाल (कार्यकाल 21 नवंबर, 2023 तक); शाइना एनसी (कार्यकाल 21 नवंबर, 2023 तक); संजय गुप्ता (कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 तक) और अशोक कुमार टंडन (कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 तक)।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे टंडन पहले भी बोर्ड के सदस्य रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,008 नये मरीज मरीज पाए गए के बाद संक्रमित की संख्या बढ़कर 1,02,831 हुई, अब तक 3,165 की मौत.

शाइना एनसी भाजपा की प्रवक्ता हैं, जबकि संजय गुप्ता दैनिक जागरण के प्रधान संपादक हैं और आलोक अग्रवाल मीडिया कर्मी हैं।

उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

आदेश में कहा गया कि उनकी नियुक्ति के नियम और शर्ते प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 तथा प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अध्यक्ष एवं पूर्ण कालिक एवं अंशकालिक सदस्यों का वेतन, भत्ते नियम, 2000, जो समय समय पर संशोधित होते रहे हैं, के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।

शाइना एनसी ने अपनी नियुक्ति को लेकर ट्वीट किया, ‘‘सचमुच आभारी हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रसार भारती के बोर्ड में मुझे नामांकित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रसार भारती संचार और प्रसारण के केंद्र में है। इस भूमिका को मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगी।’’

देश का लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है जो प्रसार भारती अधिनियम के तहत स्थापित किया गया है और 23 नवंबर, 1997 को अस्तित्व में आया था।

प्रसार भारती में आकाशवाणी और दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क शामिल हैं।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू