देश की खबरें | अम्फान सहायता के लिए पांच लाख नये आवेदन, सरकार सत्यापन में जुटी : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए पांच लाख से अधिक नये आवेदन आये हैं और राज्य सरकार इन दावों की प्रमाणिकता का सत्यापन कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 अगस्त पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए पांच लाख से अधिक नये आवेदन आये हैं और राज्य सरकार इन दावों की प्रमाणिकता का सत्यापन कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चक्रवात द्वारा कई जिलों में तबाही मचाने के करीब ढाई महीने बाद पिछले सप्ताह ये आवेदन आए हैं और सरकार असमंजस में पड़ गयी है।

यह भी पढ़े | 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' के उद्घाटन अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है: रक्षा मंत्री : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ ये नये आवेदन पिछले सप्ताह आये। ये आवेदन वाकई बहुत ज्यादा हैं। बड़े आश्चर्य की और असामान्य सी बात है कि 20 मई के चक्रवात से प्रभावित इतने लोग लाभार्थी सूची से छूट गये। हमने इन दावों का सत्यापन करने के लिए सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। ’’

राज्य सरकार ने हाल ही में चक्रवात प्रभावित उन लोगों से अपने दावों के साथ आगे आने का आह्वान किया था जो लाभार्थियों की प्रारंभिक सूचियों में छूट गये थे। उसके बाद लाखों की संख्या में बीडीओ और नगरपालिका कार्यालयों में आवेदन भरे गये।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की उपयुक्त सत्यापन के बाद इन आवेदनों का ब्योरा अपनी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करने की योजना है।

वैसे सहायता के लिए पात्र पाये गये 17.30 लाख आवेदनों में अब तक कम से कम 14.82 लाख लाभार्थियों को मुआवजा मिला है ।

विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया था कि असली लाभार्थी सरकारी सूची से बाहर रह गये जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों को पैसा मिल गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\