देश की खबरें | हिमाचल के ऊना में ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से पांच मजदूर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बृहस्पतिवार को एक ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दंपति समेत पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 10 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बृहस्पतिवार को एक ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दंपति समेत पांच मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान तूफानी, फूलवती, राजू, जितेन्द्र और नेपाली के रूप में हुई है। सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

घटना के तुरंत बाद दो घायलों को दौलतपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को अंब के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई।

उन्होंने कहा कि चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस उपाधीक्षक वसुधा वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now