देश की खबरें | गाजियाबाद में सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस के दो मोटरसाइकिल में टक्कर मार देने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
गाजियाबाद (उप्र), 19 सितंबर गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस के दो मोटरसाइकिल में टक्कर मार देने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) निपुण अग्रवाल ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार देर रात एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सिद्धार्थ विहार के नजदीक दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार कुल पांच लोग जख्मी हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मनमोहन (34), ऋषिपाल (32) और राजकुमारी (54) की मृत्यु हो गई।
अग्रवाल ने बताया कि एंबुलेंस के चालक विनीत देशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है जो हादसे के वक्त शराब के नशे में था।
उन्होंने बताया कि एक अन्य हादसे में वसुंधरा चौकी के पास पुल पर चढ़ते वक्त एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और इस हादसे में दो छात्रों की मृत्यु हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुणाचल प्रदेश के निवासी दूजू सोलोमन (19) और ज्ञाती ताजो (19) के रूप में हुई है।
सोलोमन साहिबाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज का जबकि ताजो मोदी नगर स्थित आईटीडीएस डेंटल कॉलेज का छात्र था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)