देश की खबरें | पांच दिसंबर : युक्ता मुखी को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: DDC के तीसरे चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान.

देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1898 : प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी पर भारत ने द्विपक्षीय संबंध बिगड़ने की दी चेतावनी.

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।

1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।

1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1998 : रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

2001 : अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2005 : ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।

2013 : दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।

2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\