देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय की पांच पीठ सितंबर से रोटेशन पर भौतिक रूप से सुनवाई करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी पांच पीठ क्रमिक आधार पर (रोटेशन) एक सितंबर से मामलों की भौतिक रूप से सुनवाई शुरू करेगी और इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गयी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी पांच पीठ क्रमिक आधार पर (रोटेशन) एक सितंबर से मामलों की भौतिक रूप से सुनवाई शुरू करेगी और इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गयी है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण उच्च न्यायालय 24 मार्च से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई कर रहा है। अदालत ने कहा कि शेष पीठ डिजिटल तरीके से मामलों की सुनवाई करती रहेगी।

यह भी पढ़े | Karnataka Cattle Ambulance: बीमार मवेशियों के लिए कर्नाटक के 15 जिलों में एम्बुलेंस सेवा शुरू.

रजिस्ट्रार जनरल मनोज जैन द्वारा जारी एक कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय में भौतिक कामकाज फिर से शुरू करने के संबंध में विचार करते हुए अदालत के कामकाज के स्थगन को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि एक से 30 सितंबर तक उच्च न्यायालय के समक्ष सूचीबद्ध सभी लंबित मामलों को क्रमशः तीन नवंबर से सात दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली-NCR में Ola और Uber के ड्राइवरों ने दी 1 सितंबर से हड़ताल पर जाने की धमकी.

एसओपी के अनुसार सुनवाई में भाग लेने के लिए अदालत खंड में प्रति पक्ष केवल एक अधिवक्ता को प्रवेश दिया जाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव अभिजात ने एसओपी के हवाले से पुष्टि की है कि किसी भी जूनियर, इंटर्न या वकीलों से संबद्ध छात्रों के अलावा वादियों के किसी संबंधी और गैर-पंजीकृत क्लर्कों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\