देश की खबरें | शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों में मादक पदार्थों की आपूर्ति में लिप्त एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक छात्र सहित पांच लोग को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 15 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

नोएडा (उप्र), छह जनवरी गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थानों में मादक पदार्थों की आपूर्ति में लिप्त एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक छात्र सहित पांच लोग को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 15 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध किसी प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी के पैकेट में छिपा कर मादक पदार्थ लाते थे और उन्हें छात्रों तक पहुंचाते थे।

पिछले वर्ष नवंबर में पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था और मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल होने के आरोप में विश्वविद्यालय के चार छात्रों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तब उनके पास से 30 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया था।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) हरिश चंदर ने शनिवार को बताया कि पिछले मामले के आधार पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीष मिश्रा और एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 126 पुलिस थाने की एक टीम ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।

चंदर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हशीश, गांजा आदि मादक पदार्थ जब्त किए हैं।’’

उनका मुख्य निशाना शिक्षण संस्थानों के छात्र और आसपास पीजी में रहने वाले लोग थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने चैट बरामद की हैं और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं।’’

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों की पहचान सागर भट्ट, निशांत, सचिन कुमार, हर्ष झा (सभी नोएडा के निवासी) और चेतन अदलका के रूप में की गई है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों में से एक नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में होटल प्रबंधन का छात्र है, दूसरा बाइक टैक्सी ऑपरेटर के रूप में काम करता था, जिसे खेप पहुंचाने के लिए रखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू